**धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, श्रद्धालुओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं**

 

**चम्पावत, 26 अक्टूबर।** जनपद चम्पावत के गोगना तोक स्थित ब्रह्मचारिणी मेला स्थल के विकास के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 50 लाख रुपये की धनराशि की स्वीकृति का अनुमोदन किया है। इस धनराशि से मेला स्थल के विकास कार्यों को गति मिलेगी और यहां आने वाले श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

 

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनपद के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थलों के विकास की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मेला स्थल के विकास से स्थानीय आस्था और परंपराओं के संरक्षण के साथ धार्मिक आयोजनों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं विकसित करने में सहायता मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की संभावनाएं भी मजबूत होंगी।

 

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि ब्रह्मचारिणी मेला स्थल के विकास के लिए धनराशि की स्वीकृति जनपद में पर्यटन की संभावनाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मेला स्थल का सुनियोजित विकास होने से श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिलेंगी और स्थानीय लोगों को भी इसका लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों पर सुविधाओं का विस्तार होने से आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर विकसित होते हैं।

 

मेला स्थल का विकास होने से क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को मजबूती मिलने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। यह पहल धार्मिक स्थलों को सुविधाजनक बनाने और पर्यटन के माध्यम से क्षेत्रीय विकास को गति देने में स