एक नवंबर से बनबसा बैराज पर लगा रेड अलर्ट हटा दिया गया है. पिछले पांच महीने से, यानी एक जून से इकतीस अक्टूबर तक फ्लड सीजन के दौरान ये अलर्ट चला था. अब शारदा नदी का जलस्तर भी गिरकर करीब अठारह हज़ार क्यूसेक पर आ गया है, तो नदी किनारे जाना, मछली पकड़ना या छान लगाना अब मना नहीं है.