विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज, चम्पावत में ईवीएम-वीवीपैट की जांच जार
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने वेयरहाउस का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पारदर्शिता के साथ जांच पूरी करने के दिए निर्देश
चम्पावत, 26 अक्टूबर। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 की तैयारियों के तहत जनपद चम्पावत में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का कार्य जारी है। कलक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस में इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा मशीनों की तकनीकी जांच की जा रही है।
इसी क्रम में सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार ने वेयरहाउस का निरीक्षण कर जांच प्रक्रिया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करते हुए पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, सुव्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी के.एन. गोस्वामी की देखरेख में जांच कार्य संचालित किया जा रहा है। इस दौरान मशीनों की तकनीकी स्थिति और कार्यप्रणाली का निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षण किया जा रहा है, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन संबंधी तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।
निरीक्षण एवं जांच प्रक्रिया के दौरान ईवीएम के नोडल अधिकारी विमल कुमार सूंठा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डी.एस. अधिकारी, तहसीलदार बृजमोहन आर्या, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य विनय शर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज, चम्पावत में ईवीएम-वीवीपैट की जांच