• — डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में टीबी उन्मूलन समीक्षा हुई, जिले के तीन सौ तेरह गांवों में से दो सौ से अधिक टीबी मुक्त घोषित, करीब सत्तर हजार लोगों की स्क्रीनिंग पूरी।

— चंपावत, लोहाघाट, टनकपुर, बनबसा, पाटी और बाराकोट में चौरासी सीसीटीवी कैमरों से निगरानी मजबूत होगी।

— लोहाघाट में नगरूघाट मेला तेईस और चौबीस नवंबर को होगा, मंदिर समिति ने फैसला लिया।

— लोहाघाट के जीआईसी मध्य गंगोल में सामाजिक विज्ञान शिक्षक इंद्र लाल वर्मा की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई।

— वाइब्रेंट विलेज मंडुआ में एसएसबी पंचम वाहिनी ने महिलाओं और युवाओं के लिए पंद्रह दिवसीय डिटर्जेंट पाउडर निर्माण प्रशिक्षण शुरू किया।

— नशामुक्ति अभियान में सत्ताईस अक्टूबर तक पैंसठ मुकदमे दर्ज, अट्ठासी आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ किलो से ज्यादा हेरोइन-स्मैक और लगभग बारह किलो चरस बरामद।

— बाराकोट ब्लॉक के गल्लागांव के पास स्कूटी-बाइक आमने-सामने टकराई, उन्नीस-उन्नी साल के दो युवक गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर।                                  — नेपाल सीमा से लगी पासम-बलूटा-नगरूघाट सड़क की खराब हालत पर डीएम ने नाराजगी जताई, पीएमजीएसवाई इंजीनियर को तत्काल सुधार के निर्देश।

— एसएसबी ने नेपाल सीमा के लुपड़ा और पंथ्यूड़ा गांव में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर लगाया।

— जिले के अड़तीस गांवों को सड़क सुविधा मिलेगी, और मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत विकास खंड की हर ग्राम सभा को दस-दस लाख रुपये देने की घोषणा की थी।