उत्तराखंड की 10 बड़ी खबरें:
1. जोशीमठ में हेलिकॉप्टर हादसा: छह लोगों की मौत, सभी शव एम्स ऋषिकेश पहुंचाए गए।
2. केदारताल में बर्फबारी के बीच फंसे आठ ट्रैकर, सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी।
3. चारधाम हेली सेवा पर सख्ती: हर उड़ान में को-पायलट अनिवार्य, अलग परमिट लेना होगा।
4. खेल महाकुंभ-2026 का भव्य समापन, सीएम चैंपियनशिप ट्रॉफी में 3.17 लाख खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा।
5. गुरुकुल कांगड़ी के कुलसचिव से मारपीट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल।
6. हल्द्वानी के कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, डेढ़ लाख रुपये की नकदी जलकर राख।
7. देहरादून में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग के बाद दो बदमाश घायल।
8. रामनगर में बुलडोजर कार्रवाई से 81 भवन ध्वस्त, दो दिन बाद होनी थी एक बेटी की शादी।
9. उत्तराखंड पुलिस को 26 साल बाद मिला नया लोगो, ध्वज और नया नारा ‘कर्म सत्यम शौर्यम’।
10. बिजली संकट के बीच दिवाली पर नहीं होगी अंधेरे की चिंता, निर्बाध विद्युत आपूर्ति का प्लान तैयार।